भारत में हिंदू विवाह का स्वरूप और प्रकार एक अध्ययन
धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष जनजातीय हिन्दू विवाह, हिन्दू धर्म, मोक्ष व पुरुषार्थ
इस शोध पत्र में हिन्दुओं में विवाह के स्वरूप, विवाह के प्रकार और उसकी शुरूआत का अध्ययन किया गया है। हिन्दू विवाह को हिन्दू धर्म में सोलह संस्कारों में से एक संस्कार माना गया है। विवाह विवाह, अतः इसका शाब्दिक अर्थ है विशेष रूप से (उत्तरदायित्व का) वहन करना। पाणिग्रहण संस्कार को सामान्य रूप से हिन्दू विवाह के नाम से जाना जाता है। अन्य धर्मों में विवाह पति और पत्नी के बीच एक प्रकार का करार होता है जिसे कि विशेष परिस्थितियों में तोड़ा भी जा सकता है परंतु हिन्दू विवाह पति और पत्नी के बीच जन्म-जन्मांतरों का सम्बंध होता है जिसे कि किसी भी परिस्थिति में नहीं तोड़ा जा सकता। अग्नि के सात फेरे लेकर और ध्रुव तारा को साक्षी मान कर दो तन, मन तथा आत्मा एक पवित्र बंधन में बंध जाते हैं। हिन्दू विवाह में पति और पत्नी के बीच शारीरिक संम्बंध से अधिक आत्मिक संम्बंध होता है और इस संम्बंध को अत्यंत पवित्र माना गया है। विवाह एक सार्वभौमिक सामाजिक संस्था है, जो विश्व के प्रत्येक भाग भिन्न-भिन्न रूपों में पाई जाती है। समाज में परिवार निर्माण करने एवं व्यक्ति को समाज में एक विशिष्ट सामाजिक प्रस्थिति की प्राप्ति हेतु विवाह को आधारभूत इकाई माना गया है। विश्व के प्रत्येक भाग में चाहे वह आधुनिक हो या प्राचीन, शहरी हो या ग्रामीण, सभ्य हो या जनजातीय, विवाह विभिन्न रूपों में पाया जाता है। हिन्दुओं में विवाह को सामान्यतः एक संस्कार के रूप में स्वीकार किया जाता है। भारतीय समाज में प्रत्येक हिन्दू व्यक्ति के लिए विवाह एक अनिवार्य शर्त के रूप में प्रस्तुत किया गया है। हिन्दुओं में पुरूषार्थ में धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष को व्यक्ति के जीवन का लक्ष्य माना गया है जिनकी पूर्ति विवाह द्वारा ही सम्भव है। हमारे समाज में अविवाहित व्यक्ति को अपवित्र माना गया है तथा उसे धार्मिक दृष्टि से अपूर्ण मानकर विभिन्न संस्करों में भाग लेने योग्य नहीं माना गया है।
"भारत में हिंदू विवाह का स्वरूप और प्रकार एक अध्ययन", IJSDR - International Journal of Scientific Development and Research (www.IJSDR.org), ISSN:2455-2631, Vol.9, Issue 6, page no.1150 - 1153, June-2024, Available :https://ijsdr.org/papers/IJSDR2406133.pdf
Volume 9
Issue 6,
June-2024
Pages : 1150 - 1153
Paper Reg. ID: IJSDR_211896
Published Paper Id: IJSDR2406133
Downloads: 000347923
Research Area: Arts
Country: KOTA, RAJASTHAN, India
ISSN: 2455-2631 | IMPACT FACTOR: 9.15 Calculated By Google Scholar | ESTD YEAR: 2016
An International Scholarly Open Access Journal, Peer-Reviewed, Refereed Journal Impact Factor 9.15 Calculate by Google Scholar and Semantic Scholar | AI-Powered Research Tool, Multidisciplinary, Monthly, Multilanguage Journal Indexing in All Major Database & Metadata, Citation Generator
Publisher: IJSDR(IJ Publication) Janvi Wave